Homeबस्तर संभागनारायणपुरनारायणपुर : महिला हिंसा रोकथाम हेतु जागरुकता कार्यक्रम आयोजित.....

नारायणपुर : महिला हिंसा रोकथाम हेतु जागरुकता कार्यक्रम आयोजित…..

नारायणपुर : महिला हिंसा रोकथाम हेतु जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

नारायणपुर। महिलाओं के विरुद्ध हो रही हिंसा की रोकथाम हेतु जिलास्तरीय जागरुकता कार्यक्रम एवं मानव अधिकार दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम बुधवार को हाई स्कूल मैदान में महिला बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुनीता मांझी अध्यक्ष नगरपालिका ने महिलाओं को अपने अधिकार के बारे में जागरूक रहने के बारे में कहा।

जागरुकता कार्यक्रम का उदेश्य एवं महिला अधिकार के विषय पर किरण नैलवाल चतुर्वेदी महिला संरक्षण अधिकारी ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा शर्मा ने किया।

मानव अधिकार के विषय पर विधिक सेवा प्राधिकरण से अधिवक्ता चंद्रप्रकाश कश्यप ने महिलाओं से संबंधित कानून और समाज मे महिलाओं को बराबर अधिकार देने के बारे में जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमप्रकाश सिदार ने भी उक्त विषय पर अपने विचार प्रकट किये।

जागरूकता कार्यक्रम

डीएसपी उन्नति ठाकुर ने प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम मे महिलाओं से संबंधित प्रश्न पूछा एवं अभिव्यक्ति एप्प के बारे मे बताया। कार्यक्रम में महिलाओं का खेलकूद रस्सी खींच, कुर्सी दौड़, मटका फोड़ आदि प्रतियोगिता कराई गयी, जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। विजेता महिलाओ को पुरुस्कार वितरण अतिथियों द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: