भाजयुमो ने बिजली दरों में वृद्धि व सुरक्षा निधि वापस करने किया प्रदर्शन
नारायणपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज रविवार को साप्ताहिक बाजार स्थल में बिजली के मूल्य वृद्धि व सुरक्षा निधि को वापस लिए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस की भूपेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रुपसाय सलाम, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य द्वय बृजमोहन देवांगन, गौतम गोलछा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष व भाजयुमो जिलाप्रभारी संदीप झा,
भाजयुमो जिलाध्यक्ष जैकी कश्यप ने अपने संबोधन में कांग्रेस की भूपेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। कार्यक्रम का संचालन व आभार भाजयुमो जिला महामंत्री पंकज जैन ने किया।
इस अवसर पर भाजयुमो नेता अभिषेक झा, कमल कोर्राम, लीलेश कौड़ो,राजेश ठाकुर,भीम दुग्गा,दिपेन्द्र भोयर,हेमंत भोई,दीपक बघेल,अनूप कुमेटी,दुलारू कोर्राम,कमलेश, योगेश सहित अन्य भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।