Homeबस्तर संभागसुकमासुकमा : किस्टाराम-गोलापल्ली क्षेत्र में सक्रिय चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.....

सुकमा : किस्टाराम-गोलापल्ली क्षेत्र में सक्रिय चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण…..

सुकमा : किस्टाराम-गोलापल्ली क्षेत्र में सक्रिय चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान पूना नर्कोम के तहत चार नक्सलियों मिलिशिया सदस्य मल्ला, आर्थिक कमेटी सदस्य सोमड़ा,

डॉक्टर कमेटी सदस्य सोमा और और जोगा ने पुराने एसपी कार्यालय में शनिवार को डीएसपी नक्सल आप्स रजत नाग और सीआरपीएफ 208 वाहिनी कोबरा के सहायक कमाण्डेंट हेमंत प्लास के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

सभी आत्मसमर्पित नक्सली विगत 05 वर्षों से नक्सल संगठन में जुडक़र थाना किस्टाराम व थाना गोलापल्ली क्षेत्र घटित विभिन्न नक्सली वरदातों में सम्मिलित रहे हैं।

आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय किया जायेगा। उक्त नक्सलियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित करने में 208 वाहिनी कोबरा के आसूचना शाखा के कार्मिकों एवं थाना किस्टाराम पुलिस बल का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: