Homeबस्तर संभागसुकमासुकमा : नेतानार एवं कोडरीपाल में हमाल नहीं होने से धान खरीद...

सुकमा : नेतानार एवं कोडरीपाल में हमाल नहीं होने से धान खरीद प्रभावित…..

सुकमा : नेतानार एवं कोडरीपाल में हमाल नहीं होने से धान खरीद प्रभावित

सुकमा। जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक के नेतानार एवं कोडरीपाल धान खरीदी केंद्र में हमाल नहीं होने की वजह से यहां पर धान खरीद का कार्य प्रभावित है। किसानों ने बताया

कि टोकन भी नहीं दिया जा रहा है, जिसकी वजह से वे धान नहीं बेच पा रहे हैं, नेतानार धान खरीद केंद्र में अब तक जितना धान का खरीद हुआ है, किसानों ने स्वयं धान काटा किया गया है।

धान खरीदी प्रभारी बुधरा ने बताया कि हमाल नहीं है, जिसकी वजह से अभी टोकन नहीं काटा जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज शुक्रवार शाम तक धान खरीद केंद्र में हमाल पंहुच जायेंगे। वहीं कोडरीपाल के धान खरीद केंद्र में भी यही हाल है, यहां पर हमाल नहीं है।

किकिरपाल के किसान अन्नू कुमार ने कहा कि धान खरीदी शुरू हुए एक माह से अधिक समय हो रहा है लेकिन नेतानार धान खरीद केंद्र में अब भी किसानों को धान बेचने के लिए टोकन नहीं मिल रहा है। वहीं धान खरीद केंद्र प्रभारी ने बताया कि हमाल नहीं होने की वजह से टोकन जारी नहीं किया जा रहा है।

जिसके कारण से हम लोग एक महीने से परेशान हैं। अगर धान खरीद शुरू हो जाता तो हम करीब एक महीने पहले ही धान बेच चुके होते, लेकिन यहां पर व्यवस्था नहीं होने की वजह से हम लोग काफी परेशान हैं।

वहीं किकिरपाल के दूसरे किसान लक्ष्मीनाथ यादव ने बताया कि नेतानार धान खरीद केंद्र में टोकन लेने के लिए कई बार आ चुके हैं, कहा जाता है कि अभी हमाल नहीं है,

जब हमाल आ जाएंगे तो टोकन जारी कर दिया जाएगा, उसके बाद ही धान की खरीदी होगी। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में किसान अब तक अपनी धान की उपज नहीं बेच पा रहे हैं और लगातार धान खरीदी केंद्र पहुंचकर टोकन मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: