Homeबस्तर संभागसुकमासुकमा : आठ लाख का एक इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा : आठ लाख का एक इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा : आठ लाख का एक इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान पूना नर्कोम के तहत नक्सलियों के बटालियन नंबर एक का सदस्य आठ लाख का इनामी नक्सली सोड़ी मुक्का ने शुक्रवार को सुकमा स्थित पुराना पुलिस अधीक्षक कार्यालय में डीआईजी सुकमा रेंज के द्वितीय कमान अधिकारी दीपक कुमार और एएसपी नक्सल आप्स किरण चव्हाण के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

उक्त नक्सली को आत्मसमर्पण कराने में 206 वाहिनी कोबरा की आसूचना शाखा एवं उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ, रेंज सुकमा के आरएफटी का विशेष योगदान रहा है।

पुलिस के अनुसार नक्सली संगठन में कार्यरत आत्मसमर्पित नक्सली नक्सली सोड़ी मुक्का, जो लंबे समय से बटालियन के सेक्शन बी सदस्य के रूप में कार्य कर रहा था।

वर्ष 2012 से 2015 तक जनमिलिशिया सदस्य के रूप में काम करने के बाद वर्ष 2016 – 2017 तक मिलिशिया प्लाटून सदस्य रहा। वर्ष 2018 से 2019 तक बटालियन कंपनी 02,

प्लाटून 03, सेक्शन बी का सदस्य और वर्ष 2019 से 2020 अप्रैल तक बटालियन कंपनी 01, प्लाटून 03, सेक्शन बी सदस्य और नक्सली लीडर रघु का गार्ड रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: