Google search engine
Homeबिलासपुर संभागकोरबाजांजगीर : जिले में अवैध धान भण्डारण पर की गई कार्रवाई, 18...

जांजगीर : जिले में अवैध धान भण्डारण पर की गई कार्रवाई, 18 क्विंटल अवैध धान जब्त….

जांजगीर : जिले में अवैध धान भण्डारण पर की गई कार्रवाई, 18 क्विंटल अवैध धान जब्त

कोरबा/ जांजगीर चांपा। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के तहत् 01 नवम्बर 2022 से धान खरीद का कार्य प्रारंभ किया गया है।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में धान खरीद केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर अवैध धान विक्रय करने से रोकने के लिए मंडी अधिनियम के तहत् धान के अवैध भंडारण पर कार्रवाई की जा रही है।

इसके तहत सोमवार को मंडी विभाग के अधिकारियों और मैदानी अमलों द्वारा अकलतरा विकासखंड के मनोज नायक किराना शॉप कटघरी में धान भंडारण जांच की कार्रवाई की गई।

जिसमें उनके द्वारा 18 क्विंटल धान का कोई भी रिकार्ड प्रस्तुत नहीं करने पर मंडी अधिनियम के तहत् जब्ती की कार्रवाई की गई। जिले में अवैध धान के भंडारण और विक्रय को रोकने के लिए इस प्रकार की जांच एवं कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments