Homeबिलासपुर संभागकोरबाकोरबा यातायात पुलिस ने ओवरलोड छह वाहनों पर एक लाख 56 हजार...

कोरबा यातायात पुलिस ने ओवरलोड छह वाहनों पर एक लाख 56 हजार का लगाया जुर्माना……

कोरबा यातायात पुलिस ने ओवरलोड छह वाहनों पर एक लाख 56 हजार का लगाया जुर्माना

कोरबा। यातायात पुलिस कोरबा ने ओवरलोड वाहनों पर सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को कटघोरा पाली मार्ग पर चार ओवर लोड वाहनों पर 28-28 हजार का जुर्माना लगाया गया।

वहीं हरदीबाजार क्षेत्र में दो ओवरलोड वाहनों पर 22-22 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह कार्रवाई यातायात उप पुलिस अधीक्षक शिव चरण सिंह परिहार और उनकी टीम ने की।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन में मोटर यान अधिनियम के उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

Korba traffic police action, 06 overloaded

शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ब्लैक फ़िल्म और नो पार्किंग पर खड़ी वाहनो पर भी कार्यवाही की जा रही है।

इन पर लगाया जुर्माना

वाहन क्रमांक सीजी 10 आर 6630 चालक पुरषोत्तम कंवर, सीजी 12 बीई 8466 चालक रहमत अली, सीजी 10 बीएफ 2488 चालक धनंजय सिंह राजपूत, सीजी 10 बीजी 3212 चालक शंकर सिंह राजपूत पर 28-28 हजार का जुर्माना लगाया गया।

वहीं वाहन क्रमांक सीजी 10 बीजी 5023 चालक इंद्रजीत प्रजापति और सीजी 10 बीएच 7027 चालक नरेंद्र राज पर 22-22 हजार का जुर्माना लगाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: