Homeबिलासपुर संभागकोरबाकोरबा : भाजपा अध्यक्ष प्रशासन के एजेंट की तरह कर रहे काम,...

कोरबा : भाजपा अध्यक्ष प्रशासन के एजेंट की तरह कर रहे काम, उनका अपना कोई एजेंडा नहीं…..

कोरबा : भाजपा अध्यक्ष प्रशासन के एजेंट की तरह कर रहे काम, उनका अपना कोई एजेंडा नहीं

कोरबा। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि कोरबा शहर में भारी वाहनों के बढ़ते दबाव उससे होने वाले प्रदुषण एवं सड़क दुर्घटनाओं से कोरबा की जनता का निजात दिलाने के उद्देश्य से कोरबा शहर से बाहर नये ट्रांसपोर्ट नगर बनाये जाने की परिकल्पना भाजपा शासन के दौरान की गई।

वर्ष 2016-17 में जनप्रतिनिधियों की व्यापक बैठक आयोजित की गई थी। उस वक्त तत्कालीन कलेक्टर मोहम्मद अब्दुल केशर हक पदस्थ थे।

बैठक में तत्कालीन सांसद बंशी लाल महतो भी उपस्थित रहे। इस सर्वदलीय बैठक में कोरबा के विधायक व वर्तमान राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने रूमगरा में नया ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित करने का प्रस्ताव रखा था।

अंततः डॉ. बंशीलाल महतो ने बरबसपुर को ही प्राथमिकता दी और सर्वसम्मति इस स्थान को चयनित कर लिया गया। भाजपा शासन काल में ही बरबसपुर में स्थापित किये जाने की प्रक्रिया शुरू की गई। दरअसल भाजपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह पैराशुट अध्यक्ष हैं।

जमीनी स्तर पर उन्होंने कभी काम नहीं किया है, इसलिए उन्हें भाजपा शासनकाल में प्रमुख निर्णयों की ही उन्हें जानकारी नहीं है। वह केवल प्रशासन की ओर से तैयार की गई स्क्रिप्ट बस मीडिया के सामने पढ़ते हैं।

इसके पहले भी प्रशासनिक अधिकारियों के बचाव में मैदान में उतर चुके हैं। जनहित के मुद्दों में जनता के लिए काम करने की जगह प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ की कठपुतली बन कर रह गये हैं। प्रशासन की एजेंट की तरह काम करने की जगह जनता के हित की बात करें।

सैंकड़ों ट्रांसपोर्टर, व्यावसायी वर्ग स्वाभाविक तौर पर बरसबसपुर क्षेत्र में जमीन खरीदा है तो इसमें गलत क्या है ? हम तो यह कहते हैं क्या डॉ. राजीव सिंह ने झगरहा क्षेत्र में जमीन खरीद रखा है

इसलिए प्रशासन की वकालत कर रहें हैं कही ऐसा तो नहीं प्रशासन ने उन्हें झगरहा में जमीन देने का वादा कर दिया हो। राजीव सिंह व उनके साथियों के अलावा अन्य भाजपा नेता भी यही चाहतें हैं

कि प्रस्तावित बरबसपुर में नया ट्रांसपोर्ट नगर बने इसकी वजह भी लाजिमी है। 2 से 3 साल का वक्त प्रशासनिक प्रक्रिया में लग चुका है। स्थल बदलने पर नये सिरे से प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करनी पड़ेगी।

सभी विभागों से मिल गये हैं अनापत्ति प्रमाण पत्र

महापौर राजकिशोर ने बताया कि सॉलिड वेस्ट मैंनेजमेंट के लिए नगर निगम को 72.91 एकड़ भूमि आबंटित है, इसमें 40.36 एकड़ नये ट्रांसपोर्ट नगर के लिए चिन्हित किया गया है।

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में यह शामिल है एसईसीएल, वन विभाग, पीडब्ल्यूडी समेत सभी महत्वूपर्ण विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल चुका है। इसके अलावा आम ईश्तहार के माध्यम से दावा आपत्ति मंगाकर उनका निराकरण भी कराया जा चुका है।

प्रमुख बात यह है कि द्वितीय चरण के लिए भी पर्याप्त कचरा निपटान का प्रक्रिया बदल चुकी है इसलिए जल्द शेष भूमि भी रिक्त हो जाएगा। इसलिए बरबसपुर में नया ट्रांसपोर्ट नगर बेहतर व सुव्यवस्थित है।

मुख्यमंत्री भी कर चुकें हैं प्रोजेक्ट की घोषणा

महापौर राजकिशोर ने कहा कि मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने अपने कोरबा प्रवास के दौरान बरबसपुर को नया ट्रांसपोर्ट नगर बनाये जाने की घोषणा की थी। इसलिए इस प्रोजेक्ट जनहित में पूरा किया जाना चाहिए। प्रशासनिक अधिकारी अंडगा क्यूं लगा रहे हैं यह समझ से परे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: