Homeदुर्ग-संभागदुर्गनगर निगम के सभापति ने अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन.....

नगर निगम के सभापति ने अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन…..

दुर्ग। पूरे शहर में दुर्ग सभापति राजेश यादव का जन्मदिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया, इस बीच अपनी मंशा के अनुरूप राजेश यादव ने अपना जन्मदिवस गत वर्ष की तरह

इस वर्ष भी दुर्ग रेल्वे स्टेशन में शहर के गरीब, मजदूर, असहाय, महिलाएं, बच्चों, विकलांग जनों के बीच उपस्थित होकर उनके साथ केक काटकर उन्हें भोजन, मिष्ठान, नमकीन, एवं केक खिलाकर मनाया।

विगत 5 वर्ष 10 माह से जरूरतमंदों को प्रतिदिन की जा रही निशुल्क भोजन सेवा में राजेश यादव, सभापति, दुर्ग अपने समर्थकों एवं कांग्रेस जनोँ के साथ उपस्थित होकर गरीब, असहाय जनों के बीच केक काटकर अपने हाथों से सभी जरूरतमंदों को भोजन, मिष्ठान एवं केक का वितरण किये।

राजेश यादव ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर आज रात्रि 8 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुचकर जन समर्पण सेवा संस्था के सदस्यों के साथ सबसे पहले लगभग 100 से अधिक जरूरतमंदों को भोजन, मिष्ठान एवं का वितरण अपने हाथों से किया उसके पश्चात सभी जरूरतमंदों को भोजन खिलाकर

उनके साथ केक काटा और सभी गरीब, असहाय, जरूरतमंदों को केक खिलाकर अपना जन्मदिवस मनाया, सभी बुजुर्ग, गरीब जरूरतमंदों ने सभापति को आर्शीवाद देकर एवं जन्मदिन की बधाई दी..

जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा विगत 5 वर्ष 10 माब वसे की जा रही निःशुल्क भोजन सेवा में अपने जन्मदिवस पर उपस्थित होकर राजेश यादव ने संस्था के सदस्यों को निरन्तर जारी भोजन सेवा की बधाई दी एवं प्रशंशा की, साथ ही साथ सेवा के इस कार्य में जनता से अपील भी की की

इस सेवा कार्य मे जन समर्पण सेवा संस्था के सदस्यों के साथ जुड़कर मानव सेवा का कार्य करें ताकि शहर ही नही बल्कि जिले, प्रदेश, एवं देश मे कोई भूखा न सोये।

संस्था के सदस्यों द्वारा राजेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पर फ़टाखे फोड़े गए, एवं सभी को मिष्ठान वितरण किया गया, भोजन सेवा में लगभग 100 जरूरतमंदों को भोजन, मिष्ठान, नमकीन एवं केक का वितरण किया गया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: