राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायपुर दौरा लगभग तय..हीरक जयंती समारोह में शामिल होंगी…..
रायपुर :- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राजधानी आना लगभग तय हो गया है. साइंस कॉलेज के 75 बरस पूरे होने पर आयोजित होने जा रहे हीरक जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उन्हें आमंत्रित किया गया है.
चूंकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी साइंस कॉलेज के विदयार्थी रहे हैं, इसलिए वे भी इस समारोह का हिस्सा हैं. वे भी चाह रहे हें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर के इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हों.
सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति की आधिकारिक सहमति और पत्र का इंतजार है. राष्ट्रपति भवन को औपचारिक आमंत्रण भेज दिया गया है तथा वहां पर उसे दर्ज भी कर लिया गया है.
राज्य सरकार की तरफ से बाकी प्रक्रिया चल रही है. राज्यपाल अनुसूइया उइके भी इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगी इसलिए वे भी प्रयासरत हैं कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस आयोजन में शरीक हों.
जानते चलें कि साइंस कालेज का हीरक जयंती कार्यक्रम आगामी 12 13 14 जनवरी को आयोजित होना है. इसमें देश विदेश में रह रहे कालेज के पूर्व विदयार्थी हिस्सा लेंगे. साइंस कॉलेज राज्य का दूसरा सबसे पुराना कॉलेज है जो 1948 में प्रांरभ हुआ था.