Google search engine
Homeरायपुर-संभागबलौदा बाजारबलौदाबाजार : संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर...

बलौदाबाजार : संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण…..

बलौदाबाजार : संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण

बलौदाबाजार। संयुक्त जिला कार्यालय में शनिवार को संविधान दिवस मनाया गया। संविधान सभा ने आज के ही दिन 26 नवम्बर 1949 को नवनिर्मित संविधान को अंगीकार किया था।

संविधान के निर्माण में भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहेब अम्बेडकर की सर्वोपरि भूमिका थी। संयुक्त कलेक्टर अनुपम तिवारी ने शनिवार सुबह जिला कार्यालय परिसर में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उन्हें सादर नमन किया।

उन्होंने महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद जिला कार्यालय में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। उक्त मौके पर संयुक्त जिला कार्यालय के तमाम अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments