ट्रक यूनियन चुनाव : अरविंदर सिंह मुंडी बने ट्रक यूनियन के अध्यक्ष, शिवकुमार पटेल सचिव
धमतरी। मंगलवार 15 नवंबर को ट्रक यूनियन का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें प्रयास और परिवर्तन पैनल के बीच सीधी टक्कर रही।
अध्यक्ष पद के लिए अरविंदर सिंह मुंडी और ओम प्रकाश साहू मैदान में थे। अरविंदरसिंह मुंडी 120 मत प्राप्त कर विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंदी ओम प्रकाश साहू को 100 मत मिले।
ट्रक यूनियन के चुनाव में मतदान सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक हुआ। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। इस यूनियन में 242 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए गोकुलराम साहू को 128 मत मिले। इंदरजीत सिंह धालीवाल को 96 मत मिले। गोकुल राम साहू उपाध्यक्ष के पद पर चुने गए।
सचिव पद के लिए शिव कुमार पटेल 128 मत से विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंदी अभिषेक सिंह ठाकुर को 98 मत मिले। सह सचिव के लिए गोपाल लहरे ने अपने प्रतिद्वंदी मनबोध साहू को एक मत से हरायाद्ध गोपाल लहरे को 113 और मनोज साहू को 112 मत मिले।
कोषाध्यक्ष के लिए कमल किशोर अग्रवाल 127 से विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंदी नरेंद्र कुमार खंडेलवाल को 98 मत मिले। विजयी प्रत्याशियों का समर्थकों ने फूल माला पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर काफी संख्या में ट्रक यूनियन के सदस्य उपस्थित थे।