Homeरायपुर-संभागधमतरीधमतरी : विश्व कल्याण को लेकर बठेना में हो रहा पांच कुंडीय...

धमतरी : विश्व कल्याण को लेकर बठेना में हो रहा पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ

धमतरी : विश्व कल्याण को लेकर बठेना में हो रहा पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ

धमतरी। गायत्री परिवार महिला मंडल बठेना द्वारा दो दिवसीय पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण के साथ विभिन्न संस्कार का आयोजन किया गया है। 26 नवंबर को दीप प्रज्वलित कर एवं पूजा अर्चना कर देव स्थापना कर कलश यात्रा निकली गई।

जिला समन्यवयक दिलीप नाग ने बताया कि नारियों को संगठित कर उन्हें जागृत करना एवं समाज सेवा के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करने करने व विश्वकल्याण की भावना को लेकर यह महायज्ञ किया जा रहा है।

महिला मंडल द्वारा बठेना वार्ड में पौधारोपण, बाल संस्कार शाला संचालन, अखंड ज्योति एवं साहित्य वितरण एवं विभिन्न संस्कार नियमित कराया जा रहा है।

भोजन अवकाश के बाद शांति कुंज की केंद्रीय टोली प्रज्ञा पुत्र ओमप्रकाश द्वारा पावन प्रज्ञा पुराण के द्वारा यज्ञ के महत्व को बताया गया। इस अवसर पर महिला मंडल बठेना के शकुन कश्यप, प्रतिभा चन्द्राकर,सरिता सिन्हा,

रेखा सिंह, रेवती साहू , त्रिभुवन महाराज,सालिक राम चन्द्राकर, गीता साहू, पद्मनी साहू, सुशीला छाटा, नमिता देवांगन,अल्का तारम, यशोदा साहू, प्रमिला साहू, अन्नपूर्णा पाण्डेय, जिला समन्वयक दिलीप नाग, प्रदीप देवांगन,आर.के साहू, लक्ष्मण कुमार यादव, राजकुमार साहू, मोहन गंजीर, पुरुषोत्तम निर्मलकर,

विरेन्द्र सिन्हा, शेखन साहू, सुभाषिनी साहू, प्रवीण साहू, संतोष साहू,तातू राम धीवर, सहित बहुत बड़ी संख्या में महिला मंडल के सदस्य एवं वार्ड वासी उपस्थित थे। महिलाओं में आयोजन के प्रति जबरदस्त उत्साह था। दूसरे दिन 27 नवंबर को प्रातः यज्ञ एवं विभिन्न संस्कार संस्कार होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: