Homeरायपुर-संभागधमतरीधमतरी : नगर निगम के कर्मचारियों को सालों बाद नई पहचान, मिली...

धमतरी : नगर निगम के कर्मचारियों को सालों बाद नई पहचान, मिली वर्दी…..

धमतरी : नगर निगम के कर्मचारियों को सालों बाद नई पहचान, मिली वर्दी…..

धमतरी। नगर निगम कार्यालय के कर्मचारियों को सालों बाद अब नई पहचान मिली है। अब यहां के चतुर्थ वर्ग कर्मचारी नई वर्दी में नजर आने लगे हैं।

इससे कर्मचारियों में नया उत्साह है। पहली बार नगर निगम कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को भी निगम के कर्मचारियों को पहचानने और जानकारी लेने अब आसानी हो रही है।

नगर निगम कार्यालय में महापौर के निर्देश पर ड्रेस कोड लागू कर दिय गया है। इससे अब यहां के कर्मचारियों को लेकर असमंजस की स्थिति निर्मित नहीं होगी।

नई वर्दी से कार्यालय सहायक एवं वाहन चालकों को नई पहचान मिली है। निगम के वाहन चालक एवं कार्यालय के लिए ड्रेस कोड बनवाया गया है।

इसमें ड्रेस के साथ कर्मचारी का नाम एवं कार्य भी उल्लेखित है। महापौर के निर्देश पर निगम में ड्रेस कोड लागू किया गया जिसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है।

37 कर्मचारियों को मिली है नई वर्दी

स्वच्छता मिशन विभाग अधिकारी शंशाक मिश्रा ने बताया कि महापौर, सभापति, एवं आयुक्त के निर्देश पर निगम में ड्रेस कोड लागू किया गया है। इससे महापौर, सभापति,

आयुक्त के वाहन चालक के अलावा अन्य विभाग के अधिकारियों के वाहन चालक लाभांवित हुए है। साथ ही निगम के सभी कार्यालय सहायकों को भी ड्रेसकोड प्रदान किया गया है। इस तरह ड्रेस कोड से लगभग 37 कर्मचारियों को नई पहचान मिली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: