Homeरायपुर-संभागधमतरीधमतरी : धूप ने दी ठंड से थोड़ी राहत, पारा दो डिग्री...

धमतरी : धूप ने दी ठंड से थोड़ी राहत, पारा दो डिग्री चढ़ा……

धमतरी : धूप ने दी ठंड से थोड़ी राहत, पारा दो डिग्री चढ़ा

धमतरी। चक्रवाती प्रभाव से जिले में हुए मौसम परिवर्तन से ठंड से थोड़ी राहत तो मिली है, लेकिन फसल पर खतरा बढ़ गया है। वहीं खरीद केन्द्रों में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने तीन दिनों बाद ठंड बढ़ने का अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश में पिछले तीन दिनों से मौसम परिवर्तन हुआ है। जानकारी के मुताबिक उत्तर भारत में चक्रवात बनने के कारण अचानक पारा गिरा और आसमान बादलों से ढक गया है।

दो दिनों तक इसके कारण सर्द हवाएं चलती रही और ठंड बढ़ने का अहसास होता रहा, लेकिन 11 दिसंबर को थोड़ा परिवर्तन आया और आसमान बादलों से ढकने के कारण ठंड में थोड़ी कमी आई।

10 दिसंबर को धमतरी में दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया था और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के लगभग था। बादल छा जाने के बाद तापमान में बढ़ोत्तरी हुई और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया।

रात को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो चक्रवाती प्रभाव के कारण पिछले हफ्तेभर से सर्द हवाएं चल रही है और यह प्रभाव आगामी तीन दिनों तक और रहने के आसार है।

इसके बाद बादल छंट जाएंगे और तापमान में गिरावट आएगी।इधर बदले मौसम से खरीदी केन्द्रों में स्टाक हो चुके धान की वर्षा से सुरक्षा को लेकर उपाय हो रहे हैं। कहीं-कहीं कैपकव्हर लगाए गए है।

वहीं कई स्थानों पर इसके लिए खरीदी की जा रही है। अभी दो दिन खरीदी बंद होने से केन्द्रों में थोड़ी राहत रही, लेकिन सोमवार से किसानों की आवाजाही बढ़ेगी, ऐसे में खरीद को लेकर दिक्कतें हो सकती है।

किसान भी मौसम परिवर्तन से थोड़ी दिक्कत महसूस कर रहे हैं, जिन्हें धान सूखाते नहीं बन रहा है और वर्षा का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में धान भींगने और खराब होने की आशंका है।

इन दिनों लेट वेरायटी की धान फसल की कटाई-मिंजाई हो रही है। किसान इसके भंडारण को लेकर भी चिंतित है। सब्जी फसल भी बदले मौसम का असर हो सकता है।

उत्पादकों का कहना है कि लगातार दो दिनों से आसमान बादलों से ढका हुआ है, ऐसे में सब्जियों में कीट-प्रकोप की आशंका बढ़ गई है। अगर मौसम में सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें काफी नुकसान का सामना करना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: