Homeरायपुर-संभागधमतरीधमतरी : डेढ़ साल बाद भी पुल की स्थायी मरम्मत नहीं.....

धमतरी : डेढ़ साल बाद भी पुल की स्थायी मरम्मत नहीं…..

धमतरी : डेढ़ साल बाद भी पुल की स्थायी मरम्मत नहीं

धमतरी। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 से लगे हुए धमतरी शहर के सोरिद वार्ड में सालों पुराना पुल है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों का आना जाना लगा रहता है।

कोहरे के चलते डेढ़ साल पूर्व एक भूंसे से भरा वाहन पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए चौड़े नाले में गिर गया था। उस घटना के बाद से लेकर आज तक इस पुल की रेलिंग की मरम्मत नहीं हो पाई है। इसके चलते दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

घटना के बाद लोगों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुल की मरम्मत की बात कही गई थी, लेकिन सालभर बाद भी स्थिति जस की तस बनी रही। कुछ महीने पूर्व रस्सी बांधा गया,

लेकिन आज तक मरम्मत नहीं की जा सकी है। इसके चलते हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सोरिद पुल से प्रतिदिन हजारों गाड़ियां गुजरती हैं।

डेढ़ साल पहले कोहरे के कारण अलसुबह एक मेटाडोर पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे नाले में गिर गया था। हालांकि इस घटना में किसी की जान नहीं गई लेकिन चालक घायल हुआ था। भूंसे से भरा वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। काफी मशक्कत के बाद वाहन को जेसीबी वाहन की सहायता से निकाला गया।

घटना के बाद पुल की रेलिंग की मरम्मत की मांग हो रही थी, ऐसा लगा कि इसकी मरम्मत हो जाएगी, लेकिन डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

ठंड के मौसम में कोहरा छाया रहना सामान्य बात है। कोहरे के दौरान पुल के बाजू का हिस्सा दिखाई नहीं पड़ता ऐसे में हमेशा यहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

जागरूक नागरिक राजेश देवांगन, इंद्रेश देवांगन, टोकेश्वर देवांगन, प्रेम कुमार साहू का कहना है कि रेलिंग की मरम्मत की जानी चाहिए। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

इसके पूर्व छह साल पहले दूसरी ओर की रेलिंग को तोड़कर एक कार का आधा हिस्सा हवा में लहरा रहा था। उस घटना में भी वाहन चालक जान बाल-बाल बची थी। दूसरी ओर की रेलिंग भी आज तक सुधर नहीं पाई है। इसे जल्द से जल्द सुधारा जाए।

इस संबंध में महापौर विजय देवांगन ने कहा कि पुल की रेलिंग की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखेंगे, ताकि पुल सुरक्षित रह सके। लोगों की सुरक्षा भी हो सकेगी। नगर निगम की ओर से सड़क के बीच में टयूबलर पाेल लगाए गए हैं। इससे कुछ राहत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: