Homeरायपुर-संभागरायपुरआरू साहू ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, मुंबई में गूंजा 'अरपा पैरी...

आरू साहू ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, मुंबई में गूंजा ‘अरपा पैरी के धार’……

आरू साहू ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, मुंबई में गूंजा ‘अरपा पैरी के धार’……

रायपुर। छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय बाल गायिका आरू साहू ने फिर से एक बार प्रदेश का नाम रोशन किया है। आरू साहू ने जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड और गिव इंडिया फाउंडेशन’ के तहत आयोजित ‘बोर्न टु शाइन’ प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ी लोक कला को आगे बढ़ाने के लिए जीत हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को गौरान्वित किया है।

आरू ने छत्तीसगढ़ी लोकगीत एवं अपनी संस्कृति को लेकर पूरे भारत में अंडर 30 में अपनी जगह बनाई एवं छत्तीसगढ़ी संस्कृति को गौरवान्वित किया है। आरू साहू ने इसकी जानकारी अपनी सोशल मीडिआ के माध्यम से दी है।

ओजस्वी आरू साहू ने कोलकाता में हुए आडिशन में छत्तीसगढ़ के राजगीत …अरपा पैरी के धार..   की प्रस्तुति दी थी, जहां प्रदेश के राजगीत को सुनकर वहां के ज्युरी मेम्बर्स भावुक हो गए और आरू की बहुत सराहना की थी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: