सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही है बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस काजोल, किया चौंकाने वाला ऐलान
Kajol Quits Social Media : बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस काजोल ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला कर लिया है, एक्ट्रेस ने अपने इस फैसले का खुलासा करते हुए एक चौंकाने वाला ऐलान किया है।
शुक्रवार को, उन्होंने अपने सभी इंस्टाग्राम पोस्ट हटाकर प्लेटफॉर्म छोड़ने का इरादा व्यक्त किया है। एक भावुक पोस्ट में, काजोल ने अपने जीवन के सबसे कठिन परीक्षणों में से एक का उल्लेख किया,
Taking a break from social media. pic.twitter.com/9utipkryy3
— Kajol (@itsKajolD) June 9, 2023
यह दर्शाता है कि व्यक्तिगत कारण उनकी पसंद के पीछे हो सकते हैं। हालांकि सोशल मीडिया से ब्रेक लेने सटीक कारण ज्ञात नहीं है, काजोल के फैंस ये खबर सुनकर बिलकुल भी खुश नहीं है ।