हिमाचल में कांग्रेस को मिली बड़ी जीत, आज होगा मुख्यमंत्री पर फैसला, 10 में से 8 मंत्री चुनाव हारे, जनता ने बनाए रखा रिवाज……
हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में हर चुनाव की तरह इस बार भी सत्ता बदली है। कांग्रेस ने 40 सीटें जीत चुकी है। वहीं, भाजपा 25 सीटों पर सिमट गई।
2017 के मुकाबले उसे 19 सीटों का नुकसान हुआ। 3 सीटों पर निर्दलियों ने जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी खाता भी नहीं खोल पाई।
जयराम ठाकुर कैबिनेट के 10 में से 8 मंत्री चुनाव हार गए। चुनाव हारने वाले मंत्रियों में सुरेश भारद्वाज, रामलाल मारकंडा, वीरेंद्र कंवर,
गोविंद सिंह ठाकुर, राकेश पठानिया, डॉ. राजीव सैजल, सरवीण चौधरी, राजेंद्र गर्ग शामिल हैं। जयराम ठाकुर के अलावा बिक्रम ठाकुर और सुखराम चौधरी ही चुनाव जीत पाए।