Homeराजनीतिभारत जोड़ो यात्रा आज 103वां दिन......

भारत जोड़ो यात्रा आज 103वां दिन……

भारत जोड़ो यात्रा आज 103वां दिन

राजस्थान। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 103वां दिन है। राहुल गांधी ने दौसा जिले के बांदीकुई से आज की पदयात्रा की शुरूआत की है।

बता दें कि कन्याकुमारी में सात सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा अब तक आठ राज्यों से गुजर चुकी है। इनमें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं।

शुक्रवार को यात्रा के 100 दिन पूरे हो गए थे। भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करेगी और लगभग आठ दिनों के विश्राम के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से गुजरते हुए

अंत में जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ेगी। भारत जोड़ो यात्रा में पूजा भट्ट, रिया सेन, सुशांत सिंह, स्वरा भास्कर शामिल हो चुकी हैं। वहीं रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी और अमोल पालेकर जैसी फिल्मी और टीवी हस्तियों भी नजर आईं।

इनके अलावा समाज के कई वर्गों के लोगों की भागीदारी यात्रा में देखी गई है। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे, एनसीपी की सुप्रिया सुले भी यात्रा में शामिल हुईं।

पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास, आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन सहित कई दिग्गज अलग-अलग मौकों पर इस पदयात्रा में शामिल हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: