Homeजरा हटकेअब अबला नहीं नारी… CRPF के इतिहास में जुड़ा सुनहरा अध्याय, दो...

अब अबला नहीं नारी… CRPF के इतिहास में जुड़ा सुनहरा अध्याय, दो महिला अधिकारियों को बनाया गया IG

अब अबला नहीं नारी… CRPF के इतिहास में जुड़ा सुनहरा अध्याय, दो महिला अधिकारियों को बनाया गया IG

नई दिल्ली। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना के 35 साला इतिहास में पहली बार दो महिला अधिकारियों को प्रमोट कर महानिरीक्षक (IG) बनाया गया है. इस मुकाम को हासिल करने वाली महिला अधिकारियों में IG सीमा धुंडिया और IG एनी अब्राहम शामिल हैं.

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में 1987 में महिलाओं को भर्ती करने की शुरुआत हुई थी, लेकिन अब जाकर महिलाओं को कमान सौंपी जा रही है. IG सीमा धुंडिया को सीआरपीएफ के बिहार सेक्टर का नेतृत्व करने का जिम्मा मिला है,

तो वहीं IG एनी अब्राहम रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) का नेतृत्व करेंगी. सीआरपीएफ की रैपिड एक्शन फोर्स के 30 साल के इतिहास में पहली बार एक महिला अधिकारी बल का नेतृत्व करने जा रही हैं.

एक ही बैच की हैं दोनों अधिकारी

देश में पहली बार सिर्फ महिलाओं की बटालियन 1986 में स्थापित की गई थी. यह गौरव सीआरपीएफ को मिला था. सीमा धुंडिया और एनी अब्राहम दोनों को ही 1987 में बल में शामिल किया गया था.

दोनों अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक और अति उत्कृष्ट सेवा पदक के अलावा कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया गया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: