Google search engine
Homeजरा हटकेजेल में हड़कंप, 150 से ज्यादा कैदी HIV पॉजिटिव,17 मिले टीबी के...

जेल में हड़कंप, 150 से ज्यादा कैदी HIV पॉजिटिव,17 मिले टीबी के मरीज- जानें वजह…..

जेल में हड़कंप, 150 से ज्यादा कैदी HIV पॉजिटिव,17 मिले टीबी के मरीज- जानें वजह

गाजियाबाद : एक जेल में कैदियों के बीच यौन संबंधों की खबरों के सुर्खियां बनने के मामले की अब जा कर तस्दीक हुई है। खबर सोलह आने सच साबित हुई। जेल में कई बंदी और कैदी HIV पॉजिटिव पाए गए है।

मामला गाजियाबाद जिले की डासना जेल का है। इस जेल में 150 कैदी HIV पॉजिटिव और 17 टीवी के मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। जेल प्रशासन ने इस खबर के सामने आने के बाद सभी कैदियों की गहन जांच कराने का फैसला लिया है।

बताया जा रहा है कि 5,500 कैदियों की जांच कराई गई थी। इनमें 140 बंदियों की रिपोर्ट HIV पॉजिटिव आई है. वहीं 17 बंदियों में टीवी के संक्रमण पाए गए हैं|

जेल प्रशासन ने न्यूज़ टुडे को बताया है कि संक्रमित कैदियों को इलाज के लिए एड्स कंट्रोल सोसाइटी भेज दिया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की एक टीम यह जांच करने में जुटी है कि आखिर इतने कैदी कैसे HIV संक्रमित हो गए हैं।

जेल अधीक्षक आलोक कुमार सिंह मानते हैं कि जेल में क्षमता से अधिक कैदी हैं. उन्होंने बताया कि हापुड़ की भी जेल गाजियाबाद ही है, इसीलिए यहां कैदियों की संख्या ज्यादा बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि HIV पॉजिटिव मरीजों की यह रूटीन जांच है।

उन्होंने कहा कि जैसे ही मरीज के बारे में पता चलता है तो उसका इलाज भी तुरंत शुरू हो जाता है. उन्होंने अंदेशा जाहिर किया कि ज्यादातर नशे करने वाले कैदियों में यह बीमारी पाई गई है। उनके मुताबिक ऐसे कैदी एक ही सिरिंज और सुई से नशा करते हैं।

सूत्रों द्वारा इसकी एक अन्य वजह HIV पॉजिटिव कैदियों का सामान्य कैदियों के साथ यौन संबंध स्थापित करना भी बताया जा रहा है। इससे यह बीमारी फैल जाती है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments