Homeजरा हटके2 किसानों की मौत, धान लोड ट्रैक्टर पलटी.....

2 किसानों की मौत, धान लोड ट्रैक्टर पलटी…..

जशपुर। धान खरीदी केंद्र में धान बिक्री के लिए जा रहे ट्रैक्टर के पलटने से दो किसानों की मौत हो गई। वही एक किसान गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना सुबह की है।

जहां धान की बिक्री के लिए ट्रैक्टर ट्राली में तीन किसान धान लोड़ कर धान खरीदी केंद्र जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

और उसमें सवार 3 किसान घायल हो गए। जिन्हें इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया इलाज के दौरान 2 किसानों ने दम तोड़ दिया घटना सन्ना थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कोदोपारा के 3 किसान आज सुबह ट्रैक्टर में धान लोड़कर धान बेचने के लिए धान खरीदी केंद्र सन्ना जा रहे थे।

तभी सन्ना थाना क्षेत्र के ही ग्राम पंचायत लोगों के पास जब ट्रैक्टर पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 3 किसान घायल हो गए। घायलों को तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन में ले जाया गया।

जहां उपचार के दौरान 2 किसानों की मौत हो गई वही एक का उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों के नाम 55 वर्ष मंजू ग्राम पिता बिखुराम व 57 वर्षीय राजतिया पिता मंगरु है। दोनो ग्राम पंचायत कोदोपारा के ही रहने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: