HomeUncategorizedपति ने पत्नी को टंगिए से उतारा मौत घाट, थाना पहुंचकर किया...

पति ने पत्नी को टंगिए से उतारा मौत घाट, थाना पहुंचकर किया सरेंडर…..

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम पिपरछेड़ी में पति ने पत्नी की टंगिया से वार कर हत्या कर दी और जाकर थाना में सरेंडर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम पिपरछेड़ी निवासी अर्जुन देशमुख 57वर्ष ने गुरुवार सुबह अपनी पत्नी शारदा देशमुख के गले में टंगिया से वार कर हत्या कर दी। पुत्र लालजी देशमुख ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है और घर से सुबह निकल गया था। भाई भी काम पर चला गया था। उसकी पत्नी रोजगार गारंटी में काम के लिए गई हुई थी।
घर पर माता-पिता दोनों ही थे। लगभग 10 बजे पत्नी काम से जब लौटी तो देखा कि मां खून से लथपथ पड़ी हुई थी। तब बाकी लोगों को सूचना दी गई। जानकारी मिली कि उसके पिता थाना में जाकर सरेंडर कर दिए हैं। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। उनके पिता 1 महीने से रोजाना शराब का सेवन कर रहे थे। शव को रक्तदान एंबुलेंस से शिवा प्रधान ने जिला अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में अर्जुनी थाना प्रभारी गगन बाजपेयी ने बताया कि अर्जुन देशमुख ने अपनी पत्नी शारदा देशमुख की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कारण स्पष्ट नहीं है, पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: