HomeUncategorizedभाजपा के वरिष्ठ नेता जागेश्वर सिंह ठाकुर का निधन.....

भाजपा के वरिष्ठ नेता जागेश्वर सिंह ठाकुर का निधन…..

भाजपा के वरिष्ठ नेता जागेश्वर सिंह ठाकुर का निधन

नारायणपुर :- नारायणपुर धाकड़ क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष श्री जागेश्वर सिंह ठाकुर जी 62 वर्ष का आज बुधवार को लगभग 4:00 बजे जगदलपुर अस्पताल में निधन हो गया वह कुछ दिनों से अस्वस्थ थे

भाजपा के पूर्व जिलामहामंत्री जागेश्वर सिंह ठाकुर का देर रात्रि निधन हो गया। जागेश्वर ठाकुर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं मे से थे। स्व.ठाकुर पूर्व पार्षद भी रहे हैं।

उनके निधन पर भाजपा प्रदेश महामंत्री व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने शोक व्यक्त किया। भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने बीजेपी नेता के निधन पर दुख जताते हुए

कहा की भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों मे स्थान प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें स्व. ठाकुर सदैव पार्टी हित व जनसेवा को सर्वोपरि मानने वाले वरिष्ठ साथी का जाना पार्टी के साथ ही एक निजी क्षती है।

जागेश्वर सिंह ठाकुर बखरूपारा नारायणपुर के रहने वाले थे उन्होंने भाजपा मे मण्डल महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, जिला महामंत्री का दायित्व के साथ समाज व जनसेवा मे समर्पित पार्षद बनकर उल्लेखनीय कार्य किया। उनके निधन से भाजपा कार्यकर्त्ताओ मे शोक व्याप्त हैं।

उनके अंत्योष्टि मे पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसाय सलाम, बृजमोहन देवांगन, गौतम गोलछा सहित गणमान्य नागरिक, व्यापारीगण, प्रबुद्धजन, सामाजिक गण व भाजपा कार्यकर्त्ता शामिल होकर उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित किये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: