New Flight : रायपुर से कोच्चि की हवाई यात्रा हुई आसान, शुरू होगी नई फ्लाइट, जाने शेड्यूल

New Flight : यह विंटर शेड्यूल जनवरी मध्य तक जारी रहने की खबर है। रायपुर से संचालित चेन्नई, बैंगलूर, हैदराबाद, कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, रांची की उड़ानों के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
छत्तीसगढ़वासियों को जयपुर, कोच्चि के लिए दो नई उड़ाने मिलने की उम्मीद थी, लेकिन केवल कोच्चि की ही मिली है। इंडिगो एयरलाइंस मुंबई रायपुर मुंबई उड़ान को ही कोच्चि के लिए विस्तार किया है।
इंडिगो एयरलाइंस के मुताबिक 30 अक्टूबर से 30 नवंबर तक मुंबई रायपुर के लिए संचालित विमान सेवा की अतिरिक्त उड़ान की सुविधा दी जा रही है
जो रायपुर से शाम 6.40 बजे उड़कर 8.45 बजे मुंबई पहुंचेगी। इसके अलावा 30 अक्टूबर से ही कोच्चि के लिए नई उड़ान शुरू हो रही हैं।
यह कोच्चि से सुबह 5.15 बजे उड़कर 7.30 बजे मुंबई, 8.10 बजे मुंबई से उड़कर 10 बजे माना पहुंचेगी। वापसी में यह उड़ान रायपुर से 6.40 बजे, मुंबई 9.30 और कोच्चि 11.30 बजे रात पहुंचेगी।