जगदलपुर के नगर पुलिस अधीक्षक सहित कई अधिकारियों की नई पदस्थापना, छत्तीसगढ़ में 18 IPS अधिकारियों के तबादले…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ में 18 IPS अधिकारियों के तबादले, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

जगदलपुर के नगर पुलिस अधीक्षक सहित कई अधिकारियों की नई पदस्थापना, प्रशासनिक स्तर पर हुआ फेरबदल

रायपुर। जगदलपुर के नगर पुलिस अधीक्षक सहित कई अधिकारियों की नई पदस्थापना : छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन के स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने 18 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) एवं राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के संबंध में आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न जिलों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), नगर पुलिस अधीक्षक और पुलिस मुख्यालय में पदस्थापना सहित कई महत्वपूर्ण बदलाव शामिल हैं।

जगदलपुर की नई सीएसपी
         जगदलपुर की नई नगर पुलिस अधीक्षक अंशिका जैन

 

गृह विभाग द्वारा 9 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में अधिकारियों की वर्तमान पदस्थापना में बदलाव करते हुए उन्हें आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जगदलपुर सहित कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार, जगदलपुर के नगर पुलिस अधीक्षक घोत्रे सुमीतकुमार दत्तात्राही को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), जिला कांकेर पदस्थ किया गया है। वहीं, नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्रीमती वैशाली जैन को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), जिला जगदलपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा, विभिन्न जिलों में पदस्थ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय रायपुर, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, कोंडागांव और अन्य स्थानों पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। आदेश में प्रशिक्षु अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव भी शामिल है।

पुलिस मुख्यालय में भी नई पदस्थापनाएं

आदेश के तहत कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में विभिन्न शाखाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें एसआईबी, योजना एवं प्रबंध, एनटीएफ तथा चिटफंड एवं महिला विरुद्ध अपराध से संबंधित पद शामिल हैं। इसके साथ ही कुछ अधिकारियों को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में भी पदस्थ किया गया है।

9 अक्टूबर को जारी हुआ आदेश

छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी इस आदेश पर सचिव हिम शिखर गुप्ता के डिजिटल हस्ताक्षर दर्ज हैं। आदेश में संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना के अनुसार कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद विभिन्न जिलों में पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिलेगा।

राष्ट्रवादी न्यूज़ | जगदलपुर, बस्तर

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें