बाढ़ में बह गई पढ़ाई की सामग्री, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ ने 58 बच्चों को फिर थमाया शिक्षा का सहारा

बाढ़ में बह गई पढ़ाई की सामग्री

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाढ़ में उजड़ी पढ़ाई को फिर मिली रफ्तार, 58 विद्यार्थियों को मिली नई शिक्षण सामग्री

कोहकापाल में भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ का सेवा अभियान, बैग-कॉपी से लेकर स्टेशनरी और बिस्किट तक किए वितरित

सम्यक नाहटा: जगदलपुर : बाढ़ में बह गई पढ़ाई की सामग्री : बस्तर में आई बाढ़ ने जहां लोगों के घर-आंगन को प्रभावित किया, वहीं कई बच्चों की पढ़ाई का सामान भी बाढ़ के पानी की भेंट चढ़ गया। ऐसे मुश्किल समय में भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ बस्तर ने जरूरतमंद विद्यार्थियों की पढ़ाई को दोबारा पटरी पर लाने की दिशा में सेवा अभियान तेज कर दिया है।

बाढ़ में बह गई पढ़ाई की सामग्री

इसी क्रम में आर्थिक प्रकोष्ठ की टीम प्रवीण वार्ड स्थित कोहकापाल बस्ती के जगतु महारा पहुंची, जहां बाढ़ प्रभावित 58 विद्यार्थियों को स्कूल बैग, नोटबुक, रजिस्टर, कंपास, पेन-पेंसिल सहित आवश्यक शिक्षण सामग्री वितरित की गई। बच्चों के लिए बिस्किट भी वितरित किए गए।

बाढ़ में बह गया था पढ़ाई का सामान

हाल ही में आई बाढ़ से जगदलपुर शहर की निचली बस्तियों और जिले के कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ था। बाढ़ के पानी में अनेक विद्यार्थियों की किताबें, कॉपियां, स्कूल बैग और अन्य शैक्षणिक सामग्री खराब हो गई या बह गई।

इसी जरूरत को देखते हुए आर्थिक प्रकोष्ठ द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का जमीनी स्तर पर सर्वे कर जरूरतमंद विद्यार्थियों को चिन्हित किया जा रहा है। इसके बाद आवश्यकता के अनुसार उन्हें पाठ्य एवं शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

इससे पहले आर्थिक प्रकोष्ठ की टीम ने डोंगा घाट बस्ती में 60 से अधिक बाढ़ प्रभावित विद्यार्थियों को भी शिक्षण सामग्री वितरित की थी।

“बच्चों की पढ़ाई रुकने नहीं देंगे”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने कहा कि बाढ़ प्रभावित विद्यार्थियों के बीच शिक्षण सामग्री पहुंचाना सराहनीय पहल है। बाढ़ के कारण जिन बच्चों की पढ़ाई की सामग्री नष्ट हुई है, उन्हें दोबारा आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना उनकी शिक्षा को जारी रखने में महत्वपूर्ण सहयोग है। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी सेवा करना ही अंत्योदय की मूल भावना है।

प्रभावित बच्चों की लगातार हो रही पहचान

आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक मनीष पारख ने बताया कि बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित वार्डों में जमीनी स्तर पर मूल्यांकन किया जा रहा है। ऐसे बच्चों की पहचान की जा रही है, जिनकी पाठ्य पुस्तकें, कॉपियां, स्कूल बैग एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री बाढ़ और बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई है या बह गई है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में कुछ अन्य वार्डों में भी सर्वे का कार्य जारी है। सर्वे पूरा होने के बाद चिन्हित जरूरतमंद विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तक एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

“बच्चों के भविष्य के लिए छोटी-सी मदद, बड़ा सहारा”

जिला संयोजक अविनाश जैन ने कहा कि बाढ़ में जिन बच्चों की शिक्षण सामग्री नष्ट हुई है, उन्हें दोबारा स्कूल सामग्री उपलब्ध कराना आत्मसंतोष देने वाला कार्य है। इससे बच्चे फिर से स्कूल जाकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे और अपने भविष्य के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक परमेश राजा ने किया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला महामंत्री परिषद बेसरा, जिला कार्यालय मंत्री एवं एल्डरमैन रोहित त्रिवेदी, शहर पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, प्रदेश सह-संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ मनीष पारख, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजू कुमार बोथरा, कार्यसमिति सदस्य शिरीष मिश्रा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेश सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष विनय सोना, स्वच्छता प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजा यादव, जिनेन्द्र टाटिया, महावीर बाफना, श्रीमती धनिता ठाकुर, श्रीमती किरण चौरसिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें