Search
Close this search box.

श्री राम फाइनेंस कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड में कर्मचारियों के साथ सैलरी के नाम पर धोखा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जगदलपुर : श्री राम फाइनेंस कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत कर्मचारियों के साथ वेतन को लेकर गंभीर शिकायत सामने आ रही है। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी द्वारा नौकरी देते समय एक निश्चित सैलरी बताई जाती है, लेकिन काम पूरा करवाने के बाद वास्तविक भुगतान उससे काफी कम किया जाता है।

कर्मचारियों का कहना है कि उनसे पूरा काम लिया जाता है, लेकिन जब सैलरी देने का समय आता है तो अलग-अलग बहाने बनाकर कम पैसे दिए जाते हैं। इस वजह से कर्मचारियों में नाराजगी और असंतोष का माहौल है।

ऐसी स्थिति में सवाल उठता है कि यदि कर्मचारियों से पूरा काम लिया जा रहा है तो उन्हें तय वेतन क्यों नहीं दिया जा रहा। संबंधित विभाग और श्रम विभाग को इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय को रोका जा सके।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें