Search
Close this search box.

राजधानी रायपुर में अवैध प्लाटिंग का खेल बेनकाब, निगम ने 5 एकड़ में काटे प्लॉट पर चलाया बुलडोजर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर के भाटागांव इलाके में शंकरा विहार में 5 एकड़ जमीन पर अवैध प्लाटिंग का खुलासा, निगम की कार्रवाई में बुलडोजर चला

रायपुर। राजधानी रायपुर के भाटा गांव इलाके में शंकरा विहार में बड़े पैमाने पर की जा रही अवैध प्लाटिंग का मामला सामने आया है। नगर निगम को मिली शिकायत के बाद अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें करीब 5 एकड़ से अधिक जमीन पर बिना वैधानिक अनुमति के प्लाटिंग किए जाने की पुष्टि हुई।

निगम अधिकारियों के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित जमीनों पर बिना किसी वैध अनुमति के प्लाट काटकर वहां सड़कें और अन्य बुनियादी संरचनाएं बनाई जा रही थीं। कार्रवाई के दौरान प्लाटिंग क्षेत्र में बनाई गई मुरूम की सड़कों को बुलडोजर से तोड़ दिया गया और अवैध निर्माण को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

बताया गया कि जिस जमीन पर यह कार्रवाई की गई, वह हल्का नंबर 105/60 के अंतर्गत आती है। इसमें खसरा नंबर 940/1, 940/2, 940/4, 940/8, 940/9, 940/10, 941/1, 941/2, 941/3, 944/1 और 944/2 शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि इस जमीन पर कथित रूप से लखन सोनकर द्वारा प्लॉटिंग कराई जा रही है। लखन सोनकर को स्थानीय पार्षद रवि सोनकर का भाई बताया जाता है।

इन सभी जमीनों पर बिना किसी वैधानिक अनुमति के प्लाटिंग कर सड़क और अन्य निर्माण कार्य किए जा रहे थे, इससे पहले भी ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया था जहां पर इनके ही द्वारा अवैध प्लाटिंग कर बेचने का गैर कानूनी कार्य किया जा रहा था, वह मामला भी जांच के घेरे में।

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नियमों के विपरीत जमीनों की खरीद-फरोख्त और प्लाटिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि जमीन खरीदने से पहले उसकी वैधानिक स्थिति की पूरी जानकारी जरूर लें।

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि इस मामले में अवैध प्लाटिंग से जुड़े लोगों के खिलाफ आगे भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें