Search
Close this search box.

नया बस स्टैंड स्थित शराब दुकान में ओवररेटिंग का खेल जारी, शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौन”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

फोन कॉल का नहीं दे रहे जवाब, विभागीय कार्यालयों में भी जानकारी देने से बच रहे अधिकारी; कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

सम्यक नाहटा : जगदलपुर। शहर के नया बस स्टैंड के समीप स्थित शराब दुकान में निर्धारित मूल्य (एमआरपी) से अधिक कीमत वसूलने का खेल लगातार जारी होने के आरोप लग रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि शराब की बोतलों पर अंकित मूल्य से अधिक राशि ली जा रही है, जिससे ग्राहकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ओवररेटिंग की शिकायतें लंबे समय से सामने आ रही हैं, लेकिन अब तक इस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि मामले में जवाबदेही तय करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन कॉल का जवाब नहीं दिया। वहीं विभागीय कार्यालयों में मुलाकात के दौरान भी स्पष्ट जानकारी देने से बचते नजर आए।

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? क्या संबंधित विभाग को इस कथित ओवररेटिंग की जानकारी नहीं है, या फिर जानबूझकर मामले को नजरअंदाज किया जा रहा है?

शहरवासियों ने जिला प्रशासन और आबकारी विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा शराब दुकानों में निर्धारित मूल्य पर बिक्री सुनिश्चित करने की मांग की है।

“एमआरपी से ज्यादा वसूली का आरोप, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं… आखिर किसके संरक्षण में चल रहा ओवररेटिंग का खेल?”

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें