Search
Close this search box.

पहली बारिश में ही खुली निगम की पोल! जगदलपुर की सड़कें बनीं तालाब, पानी निकासी व्यवस्था पूरी तरह फेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जगदलपुर : मानसून की पहली अच्छी बारिश ने ही नगर निगम के दावों की हकीकत सामने ला दी है। शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

धरमपुरा रोड, ओल्ड नरेंद्र टॉकीज रोड, शहीद पार्क चौक सहित शहर के कई हिस्सों में बारिश का पानी घंटों तक सड़कों पर जमा रहा। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इन क्षेत्रों में पानी की निकासी के लिए प्रभावी व्यवस्था नजर नहीं आई।

सडकों पर भरे पानी के कारण वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, व्यापारियों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगह गड्ढे पानी में छिप जाने से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान यही स्थिति बनती है, लेकिन नगर निगम स्थायी समाधान करने के बजाय केवल कागजी दावे करता है।

यदि समय रहते नालों की सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाती, तो ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती।

अब सवाल यह है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद शहर की जल निकासी व्यवस्था इतनी लचर क्यों है? क्या नगर निगम मानसून शुरू होने से पहले आवश्यक तैयारियां करना भूल गया?

📢 जनता का सवाल:

“क्या हर बारिश में जगदलपुर की सड़कें यूं ही तालाब बनती रहेंगी, या इस बार जिम्मेदारों की जवाबदेही तय होगी?”

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें