Search
Close this search box.

बस्तर में क्राइम कंट्रोल और स्मार्ट पुलिसिंग पर एसपी का फोकस, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जगदलपुर। बस्तर जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने शनिवार को जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की क्राइम रिव्यू बैठक ली।

बैठक में लंबित अपराधों, शिकायतों और विवेचनाओं की गहन समीक्षा करते हुए एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले में तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों का अधिकतम उपयोग किया जाए तथा सीसीटीएनएस सहित सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रभावी इस्तेमाल कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

एसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ स्मार्ट पुलिसिंग, त्वरित कार्रवाई और जनता का विश्वास पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराने तथा वर्षा ऋतु के दौरान संभावित बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने के लिए सभी अधिकारियों को सतर्क एवं तैयार रहने के निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे, जिला अभियोजन अधिकारी श्री मिश्रा सहित जिले के सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें