श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन को लेकर पंजाब सनातन धर्म सभा युवा कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन को लेकर पंजाब सनातन धर्म सभा युवा कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आज 28.08.2026 को पंजाब सनातन धर्म सभा की बैठक आयोजित कर आगामी श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में 29 अगस्त से शुरू होने वाली कलश यात्रा से लेकर 3 सितंबर को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

बैठक में सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। वहीं 5 सितंबर को आयोजित होने वाले महाभंडारे की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सभा के युवा सदस्यों को दी गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें