सुकमा में विस्फोट से CRPF के 4 जवान घायल, दो ASI की हालत गंभीर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुराने विस्फोटकों को नष्ट करने के दौरान हुए धमाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के चार जवान घायल हो गए। घायलों में दो सहायक उपनिरीक्षक (ASI) शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार की व्यवस्था की गई।

जानकारी के अन्सार, घटना भेज्जी थाना क्षेत्र के एलार्मडगु सुरक्षा कैंप के पास बोदराजपदर नाला के नजदीक हुई। यह स्थान सूरक्षा कैंप से करीब 200 मीटर की दरी पर बताया गया है। जगदलपूर से पहंची CRPF की तकनीकी टीम यहां पुराने और अनुपयोगी विस्फोटकों को नष्ट करने का काम कर रही थी।

इसी दौरान विस्फोटक का एक ट्रकड़ा उछलकर पास में जा गिरा, जिससे धमाका हो गया। इसकी चपेट में आने से मौके पर मौजूद चार जवान घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद घायलों को कोंटा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल दोनों ASI को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई.

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें