छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मा. चरण दास महंत आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव शंकर राव के साथ पूर्व नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू के बेटे के आकस्मिक निधन के बाद शोक-संतप्त परिवार से मिलने पहुँचे।

महंत एवं शंकर राव ने परिजनों से मुलाकात कर गहरा दुख व्यक्त किया और ईश्वर से परिवार को इस कठोर समय में शक्ति प्रदान करने की कामना की इस दौरान अंकित सिंह, लोकेश चौधरी और आशय अग्रवाल भी उपस्थित रहे।









