News Desk : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए जिला अध्यक्षों की सूची कर दी. कांग्रेस ने सभी 41 जिलाध्यक्षों के नाम जारी किए हैं. रायपुर शहर में श्री कुमार शंकर मेनन को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि रायपुर ग्रामीण की कमान राजेंद्र पप्पू बंजारे को सौंपी गई है. वहीं इसे लेकर अब प्रदेश में नई सियासत शुरू हो गई है. डिप्टी CM विजय शर्मा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में नेता प्रमुख होता है.

कांग्रेस जिलाध्यक्षों की सूची जारी
कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने रायपुर सहित 25 जिलाध्यक्षों को बदल दिया, जबकि 16 वर्तमान जिलाध्यक्षों पर पुनः भरोसा जताया है. वहीं इसी सूची में एक बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए पार्टी ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा को सुकमा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है. वहीं दुर्ग शहर से पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल और ग्रामीण जिला कांग्रेस की जिम्मेदारी राकेश ठाकुर को दी गई है.









