Search
Close this search box.

जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने की SIR फॉर्म भरने की अपील… कहा अंतिम तिथि से पहले भरें फॉर्म

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अगर आप SIR फॉर्म समय तिथि पर नहीं भरा तो वोटर लिस्ट से हो जाओगे वंचित।

SIR फॉर्म नहीं भरा तो वोट डालने का अधिकार खो जाओगे।

SIR फॉर्म भरने अंतिम तिथि 4 दिसम्बर…

पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि देश भर में सरकार ने नया नियम लागू किया है। जिसके तहत हर वोटर को अब SIR (Supervisor Information Report) फॉर्म भरना अनिवार्य किया गया है। अगर आपने यह फॉर्म तय समय में नहीं भरा, तो आपका नाम वोटर लिस्ट से हटाया जा सकता है और आप वोट डालने का अधिकार खो सकते हैं।

श्री जैन ने समस्त नागरिकों से अनुरोध किया 4 दिसम्बर SIR फॉर्म भरने की अंतिम तिथि है। सभी नागरिक जागरूकता का परिचय देते हुए अपने अपने परिवार के मतदाताओं का फॉर्म अवश्य भरे अन्यथा मतदाता सूची से नाम काट जाने से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में तकलीफ होंगी।

जगदलपुर के अम्बेडकर वार्ड में SIR बस्तर लोकसभा प्रभारी पूर्व विधायक रेखचंद जैन नगर प्रभारी गौरनाथ नाग, पार्षद सूर्या पानी, वरिष्ठ कांग्रेसी रामशंकर राव, अमरनाथ सिंह, पार्षद जाहिद खान, गौतम पानीग्राही, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, ऋषि निषाद, हरीश साहू, अमरनाथ सिंह, कमलेश पाठक, अल्ताफ खान गुड्डू, निर्मल लोढ़ा, जोहन सुता

असीम सुता मतियस ललित धन फूल के साथ नगर निगम क्षेत्र के अम्बेडकर वार्ड, कंगोली, प्रवीर वार्ड, विजय वार्ड, माता संतोषी वार्ड गुरुघासीदास वार्ड, रमय्या वार्ड दंतेश्वरी वार्ड, राजेन्द्र नगर वार्ड, वल्लभभाई पटेल वार्ड, कुशभाऊ ठाकरे वार्ड, अटल आवास में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनिरीक्षण कार्यक्रम के सन्दर्भ में डोर टू डोर दौरा कर सभी नागरिकों से अपने अपने परिवार का फॉर्म भरने जनसम्पर्क किया, जरूरतमंद लोगो का फॉर्म भी भरवाया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें