प्रयागराज के नवाबगंज थाना पुलिस ने कौड़िहार ब्लॉक प्रमुख व गोतस्कर मुजफ्फर समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि फतूंहपुर उपरहार गांव निकसी कुंदन कुमार सिंह को मुजफ्फर के भाई व भतीजे ने हाईकोर्ट में उनके पक्ष में शपथ पत्र देने के लिए धमकी दी, नवाबगंज
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर में कुंदन सिंह ने आरोप लगाया कि शहर से घर लौटते वक्त चफरी गांव निवासी मुजफ्फर के भाई असमल व भतीजे फैज ने उनकी गाड़ी रोक ली और दबाव बनाया कि हाईकोर्ट में उनके पक्ष में शपथ पत्र दे। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।









