प्रयागराज में गुरुवार रात एक वकील पर फायरिंग की गई। शहर के शिवकुटी थाना क्षेत्र के तेलियरगंज इलाके में अधिवक्ता विजय पांडेय को गोली मारी गई। जांघ में गोली लगने से विजय खून से लथपथ होकर गिरे तो हमलावर भाग गए। वकील को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वकील पर हमला प्रपार्टी के विवाद को लेकर हुआ हैं। वकील पर फायरिंग करने वाला आरोपी उनका रिश्तेदार है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस तेलियरगंज इलाके सीसीटीवी को खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल वकील से घटना की जानकारी ली।









