Search
Close this search box.

दरभा के चिड़पाल पंचायत में पेयजल, बिजली और मूलभूत सुविधा की समस्या पर आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरेगी: समीर खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बस्तर : आम आदमी पार्टी के नेता समीर खान ने दरबार ब्लॉक के चिड़पाल पंचायत भ्रमण के दौरान ग्रामवासियों से मुलाकात की और क्षेत्र की पेयजल एवं अन्य समस्याओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि करोड़ों की योजनाओं के बावजूद 12 पारा में पानी की भीषण कमी है और लोग कुएँ पर निर्भर हैं। यहां तक कि आश्रम के बच्चे भी 2 किलो मीटर तक पानी भरने जाने के लिए मजबूर है।

समीर खान ने कहा कि “आजादी के 75 वर्ष बाद भी बस्तर के लोग साफ पानी से वंचित हैं। इतने वर्षों में सरकारें बदल गईं, दावे बदल गए, पर बस्तर की हालत नहीं बदली।” उन्होंने भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब शहरों में लोग अच्छी सड़कों और आधुनिक सुविधाओं की मांग कर रहे हैं, तब पंचायतों में पानी और बिजली जैसी बुनियादी ज़रूरतें भी पूरी नहीं हो पा रही हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बस्तर में दिल्ली मॉडल की तर्ज पर साफ पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाएँ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो पार्टी सभी पंचायतों को साथ लेकर जिला-व्यापी जन आंदोलन शुरू करेगी।

कार्यक्रम में समीर खान व दरबार ब्लॉक के कार्यकर्ता, जिनमें अमित बघेल, बामन कवासी, श्री राम कर्मा, संतु कुंजाम, बबलू कश्यप, लालो कवासी बामन, मांडवी, स्थानीय टीम उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें