Search
Close this search box.

भाजपा के शासन में किसान धान बेचने भटक रहे..एक दूसरे पर भरोसा नहीं कर रहे केंद्र व राज्य सरकार 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा के शासन में किसान धान बेचने भटक रहे

  •  एक दूसरे पर भरोसा नहीं कर रहे केंद्र व राज्य सरकार 
  •  किसान सम्मान निधि से चूकेंगे किसान
  •  वन अधिकार खेतों को मान्यता नहीं देकर साजिश रच रही सरकार 

जगदलपुर : सोमवार को पूर्व विधायक रेखचंद जैन व शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान जमकर गड़बड़ी पकड़ी. कांग्रेस नेताओं ने भाजपा शासन में किसानों से धान खरीदी न होने और उनके भटकने का आरोप लगाया है. नेताओं ने पाया कि केंद्रों में किसानों से जमकर ठगी की जा रही है. सरगीपाल में पाया कि किसानों से तौल की राशि ली जा रही है. किसानों से प्रति क्विंटल कहीं 2 तो कहीं ढाई किलो अधिक धान लेना भी पाया गया. धान खरीदी के मामले में केंद्र व राज्य सरकार के बीच परस्पर विरोधाभास भी नजर आता है.

अनावारी रिपोर्ट को जहां केंद्र नहीं मान रही है वहीं केंद्र सरकार ने एग्रीस्टेक नाम से अलग पोर्टल बना रखा है. किसान सम्मान निधि से किसानों को वंचित किए जाने की साजिश रची जा रही है. वहीं कांग्रेस शासन में जिस वनाधिकार पट्टे पर धान की खरीदी की जा रही थी उससे भी भाजपा इंकार कर रही है. वन भूमि पट्टा को मान्यता भाजपा नहीं दे रही है.

कांग्रेस नेता नानगूर, जमावाड़ा, हाटपदमूर, बड़ेमुरमा, पुसपाल व कुरंदी समेत अन्य पंचायतों तथा गाँवों में पहुंचे थे. इस दौरान श्री जैन व सुशील मौर्य के साथ हेमू उपाध्याय, अभिषेक नायडू, फूल सिंह बघेल, नीलूराम बघेल, राजेश कश्यप, विनोद सेठिया, लोकेश सेठिया, हरिहर सेठिया, जगरनाथ, कमल सेठिया, सौनधर नाग, विजय ध्रुव, सुरेश गुप्ता, टी लक्षमैया, धनसिंह नाग, सोनसाय कश्यप, पीताम्बर बघेल आदि मौजूद थे. कांग्रेस नेताओं ने किसान हित में उचित पहल न किए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है.

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें