युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने केक काटकर वृद्धजनों को किया कंबल का वितरण..
जगदलपुर : आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बस्तर जिला युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष निकेत राज झा के नेतृत्व में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर युवा कांग्रेस सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्तागण के द्वारा धरमपूरा स्थित आस्था निकुंज वृद्धाआश्रम में वृद्धजनों के बीच केक काटकर मनाया गया साथ ही समस्त सम्माननीय वृद्धजनों को कंबल का वितरण किया गया.इस अवसर पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारी पार्टी नेताओं ने उनके अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना की।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी कविता साहू, जाहिद हुसैन, राजेंद्र पटवा, पार्षद शुभम यदु, अनुराग महतो,आदर्श दलाई, राजेश साहू, जॉन्टी चौधरी, रजत जोशी, विष्णु नाग, सोमेश नाग,हेमंत पांडे, कृष्णा उपाध्याय, वैभव नेताम, रुपेश ध्रुव, इंदर झज्ज, प्रविक साहू सहित अन्य मौजूद रहे।










