Search
Close this search box.

CG : किरंदुल में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी महिलाओं पर बर्बर लाठीचार्ज मानवाधिकर का खुला उल्लंघन – अमित जोगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लाठी के दम पर आदिवासियों को दबाना चाहती है सरकार – अमित जोगी

अमित जोगी
                                        अमित जोगी

निहत्थी महिलाओं पर लाठीचार्ज, सरकार की महिला विरोधी मानसिकता उजागर – नवनीत

नवनीत चांद
                                       नवनीत चांद

छत्तीसगढ़/किरंदुल: बस्तर की बेटियों पर किरंदुल में आज हुए बर्बर लाठीचार्ज की घटना के संबंध में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी ने गहरा क्षोभ और आक्रोश व्यक्त किया है। यह घटना न केवल मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है, बल्कि सत्ता की संवेदनहीनता और कानून-व्यवस्था प्रबंधन की घोर विफलता का नंगा चेहरा भी है।

उन्होंने कहा शांतिपूर्ण रैली में टेलिंग डैम से विस्थापन, पुनर्वास, और पर्यावरणीय सुरक्षा जैसी संवैधानिक मांगों को लेकर एकत्र हुईं निहत्थी महिलाओं पर सशस्त्र पुरुष सुरक्षा गार्डों द्वारा किया गया यह हमला राज्य सरकार की जन-विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। मौके पर महिला पुलिस की अनुपस्थिति, पर्याप्त बल का अभाव और संवेदनशीलता की पूर्ण कमी इस घटना को और भी अधिक घृणित बनाती है।

उन्होंने कहा इस हमले में महिलाओं की साड़ियाँ-ब्लाउज फटे, उनकी चूड़ियाँ टूटीं और कई महिलाओं को गंभीर शारीरिक चोटें आई हैं।

अमित जोगी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि एक मौखिक माफी इस अत्याचार के लिए पर्याप्त नहीं है। हमारी स्पष्ट मांगें हैं

1. इस पूरे प्रकरण की न्यायिक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में तत्काल निष्पक्ष जाँच हो।

2. हमले में शामिल सभी सुरक्षा गार्डों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए और उन्हें निलंबित किया जाए।

3. घायल महिलाओं के उपचार का पूर्ण खर्च राज्य सरकार वहन करे और उन्हें पर्याप्त मुआवजा दिया जाए।

4. टेलिंग डैम से विस्थापित लोगों की मूलभूत मांगों पर गंभीरता से विचार कर उनका शीघ्र समाधान किया जाए।

जोगी ने दृढ़ता से कहा, “बस्तर डरने वाला नहीं है और न ही झुकने वाला है। मैं और हमारी पार्टी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे), बस्तर की जनता—विशेषकर महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा—के लिए यह लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे। यह संघर्ष रुकेगा नहीं, न्याय होकर रहेगा।

संभागीय अध्यक्ष नवनीत चाँद ने कहा निहत्थी महिलाओं पर लाठीचार्ज सरकार के महिला विरोधी मानसिकता को उजागर करता है, भाजपा सरकार गरीब, आदिवासी, महिलाओं की आवाज़ को दबाना चाहती है। लोकतांत्रिक तरीक़े से प्रदर्शन करने वाली महिलाओं के साथ लाठी चार्ज महिला अन्याय और अत्याचार का जीता जागता प्रमाण है। हम जनता से अपील करते हैं कि वे इस अमानवीय घटना के विरुद्ध आवाज बुलंद करें और न्याय की मांग के साथ हमारा साथ दें।

आज दंतेवाड़ा जिला सहित बस्तर संभाग के सभी जनप्रतिनिधि विपक्ष के नेता, सामजिक संगठन, आम जनता यह तय करें इस घटना का विश्लेषण कर के की वो किस के साथ है! डंडा बरसाने बरसाने वालों के साथ या अन्याय के विरोध मे आवाज बुलंद करने पर लाठी खाने वालों तक.

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें