18 दिसम्बर 2025/नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जिले में सक्रिय नक्सली गतिविधियों को करारा झटका देते हुए 11 नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया है। यह आत्मसमर्पण सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई, दबाव और शासन की पुनर्वास नीति का परिणाम माना जा रहा है।

लंबे समय से थे सक्रिय
सूत्रों के अनुसार, सरेंडर करने वाले नक्सली विभिन्न नक्सली संगठनों और दलमों से जुड़े हुए थे। ये लोग जंगलों में रहकर, पुलिस गश्त पर हमले, सड़कों और निर्माण कार्यों में बाधा, ग्रामीणों को धमकाने जैसी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। हाल के महीनों में सुरक्षा बलों की लगातार सर्चिंग, कैंप स्थापना और एरिया डोमिनेशन से नक्सलियों पर दबाव बढ़ा था।
Author: RashtraVadi News
न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226









