Search
Close this search box.

RAIPUR BREAKING : युवक के पास मिला 80 लाख का कोकीन, रेलवे स्टेशन के बाहर तलाश रहा था ग्राहक…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजधानी रायपुर में नशे का कारोबार किस कदर फैल रहा है, इसका नमूना रेलवे स्टेशन के पास देखने को मिला, जहां एक युवक के पास से पुलिस ने 16.56 ग्राम कोकीन जब्त किया. जब्त कोकीन की कीमत 80 लाख रुपए आंकी गई है.

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से स्टेशन के बाहर एक युवक के नशे की सामग्री बेचने की सूचना मिली. मौके पर पहुंचने पर संदेही को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास 16.56 ग्राम कोकीन मिली. मामले में गंज थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. आशंका है कि नए साल के जश्न के लिए युवक कोकीन खपाने लाया था.

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें