दंतेवाड़ा में लाठी चार्ज पर पूरे बस्तर के सभी जिलों में पार्टी इकाई सौंप रही कलेक्टर को ज्ञापन
नारी सम्मान एवं मानवीय गरिमा के विरुद्ध एक घृणित कृत्य है लाठीचार्ज – नवनीत चाँद
लोकतंत्र की हुई हत्या, अनुच्छेद 19 एक (क) एवं ( ख) अधिकारों का हुआ उल्लंघन – नवनीत चांद
जगदलपुर। बचेली के एनएमडीसी गेट में सीआईएफ जवानो द्वारा गैर कानूनी असंवैधानिक तरीके से महिलाओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज कड़ी भर्त्सना करते हुए जनता कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष नवनीत चांद ने जानकारी देती हुए बताया कि इस अन्याय खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट जांच की मांग को लेकर आज दंतेवाड़ा-बस्तर जिला सहित समूची बस्तर के सभी जिलो में मुख्यमंत्री के नाम के नाम कलेक्टर को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी द्वारा ज्ञापन सौंपा जा रहा है।

इसी कड़ी में जगदलपुर में आज कलेक्टर को इस विषय में निष्पक्ष जांच की प्रजातांत्रिक मांग के साथ ज्ञापन सोपा गया है। इस अवसर पर जिले के समस्त पदाधिकारी के साथ संभागीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
इस गंभीर और संवेदनशील विषय पर जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी ने पहले ही कहा है कि टेलिंग डैम से विस्थापन, पुनर्वास एवं पर्यावरणीय सुरक्षा जैसी संवैधानिक मांगों को लेकर शांतिपूर्ण रैली में एकत्र निहत्थी महिलाओं पर सशस्त्र पुरुष सुरक्षा गार्डों द्वारा जानलेवा लाठीचार्ज किया गया। श्री जोगी एवं बस्तर संभाग अध्यक्ष नवनीत चाँद के द्वारा
घटना के प्रमुख बिंदुओं के साथ अपनी मांगों को सामने रखा गया है जो इस प्रकार हैं:
1. शांतिपूर्ण, अहिंसक रैली में महिलाओं पर अकारण एवं अत्यधिक बल प्रयोग किया गया।
2. महिला पुलिस बल की घटनास्थल पर अनुपस्थिति, जिससे पीड़ित महिलाओं को संवेदनशील सहायता नहीं मिल सकी।
3. लाठीचार्ज के दौरान महिलाओं की साड़ियाँ-ब्लाउज फटे, उनकी चूड़ियाँ टूटीं तथा अनेक महिलाएँ गंभीर रूप से घायल हुईं।
4. यह हमला न केवल शारीरिक रूप से पीड़ादायक था, बल्कि नारी सम्मान एवं मानवीय गरिमा के विरुद्ध एक घृणित कृत्य है।
हमारी मांगें:
1. इस पूरे प्रकरण की न्यायिक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में तत्काल निष्पक्ष एवं पारदर्शी जाँच सुनिश्चित की जाए।
2. हमले में शामिल सभी सुरक्षा गार्डों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उन्हें तत्काल निलंबित किया जाए।
3. घायल महिलाओं के उपचार का पूर्ण व्यय राज्य सरकार वहन करे तथा उन्हें उचित मुआवजा एवं पुनर्वास सहायता प्रदान की जाए।
4. टेलिंग डैम से विस्थापित लोगों की मूलभूत मांगों (पुनर्वास, पर्यावरणीय सुरक्षा, जीविकोपार्जन आदि) पर गंभीरता से विचार कर उनका शीघ्र समाधान किया जाए।
श्री जोगी, श्री नवनीत ने कहा है कि एक मौखिक माफी इस अमानवीय अत्याचार के लिए पर्याप्त नहीं है। बस्तर की जनता, विशेषकर महिलाएँ, अपने सम्मान और अधिकारों के लिए डटी रहेंगी। हमारी पार्टी इस न्यायसंगत संघर्ष को सड़क से सदन तक लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
पार्टी के संभागीय अध्यक्ष नवनीत ने लाठीचार्ज की बर्बरता को लेकर कहा है कि बस्तर हित की हमारी लड़ाई कभी नहीं रुकेगी। बस्तर के सभी जिलो में ज्ञापन सौंपे जाने के बाद आगे की कार्रवाई और लड़ाई अन्याय की खिलाफ जंग के साथ विकास की जिद लिए हम आगे बढ़ते रहेंगे अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे।
इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जें व फुटपाथ शहर- ग्रामीण संगठन के पदाधिकारी के रूप में श्री मेहताब सिंह, नीलांबर भद्रे अलका नादान प्रिया यादव आकाश जॉन नवी निषाद, भानु प्रताप, बबलू नाग, जय कश्यप, पीलू राम कश्यप, कमल बघेल, संतु कश्यप, संतोष बघेल, रमेश पाटिल, अर्जुन हेमलता कश्यप, धनंजय सिंह, राजू सेठिया, अरविंद सिंह, ललित कुल्लू, नरेंद्र कुमार, श्री देवांगन, श्री सुंदर, देवेंद्र राजकुमार नाग, तुलसी बघेल, बीजू बघेल, भानु प्रताप, बबलू नाथ, पूजा कश्यप, ईश्वर पटेल, हरि बघेल, सहदेव आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।









