Search
Close this search box.

केशकाल पटवारी पर अवैध वसूली का आरोप, ₹5 हजार लेकर भी काम नहीं किया 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आरोप के बाद पटवारी ने बनाया पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीते हुए रील

दीपक वैष्णव : केशकाल तहसील अंतर्गत हल्का पटवारी क्रमांक 17 (पटवारी श्री अवनीश नाग) पर भूमि नापी एवं पट्टा निर्माण के नाम पर अवैध रूप से राशि वसूलने का गंभीर आरोप लगा है। इस संबंध में पीड़िता मेहरून्न बानो, निवासी केशकाल ने तहसीलदार केशकाल को लिखित शिकायत सौंपते हुए जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।

                     पटवारी हल्का नंबर 17 अवनीश नाग

शिकायत के अनुसार मेहरून्न बानो द्वारा अपने खसरा नंबर 26/139 की भूमि नापी एवं पट्टा निर्माण हेतु हल्का पटवारी से संपर्क किया गया था। आरोप है कि पटवारी द्वारा उक्त कार्य के लिए ₹10,000 की मांग की गई, जिसमें से ₹5,000 की राशि पहले ही ले ली गई।

हालांकि महिला द्वारा किये शिकायत पर जब कार्यवाही नही हुई तो पटवारी अवनीश नाग ने पेट्रोल में सिगरेट पीते हुए ऐसा वीडियो बना डाला जो अब बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है वीडियो में ऊपर में ही लिखा है फर्जी न्यूज़ लिख कर साथ ही पेट्रोल पंप जहाँ अग्नि से सम्बंधित हर एक चीज प्रतिबंधित रहती है वहां पर ऐसा रील बनाना और समाज को गलत संदेश देना देखा जा रहा है।

साथ ही जो वाहन के बाहर वेलकम करते दिख रहे है सभी शासकीय कर्मचारी बताए जा रहे है मगर अब तक जिला प्रशासन ने ऐसे कर्मचारियों पर कार्यवाही नही की है अब देखने वाली बात होगी कि खबरों के बाद क्या कार्यवाही की जाएगी

Leave a Comment

और पढ़ें