Search
Close this search box.

पत्रकार कल्याण संगठन बस्तर संभाग का जिला चुनाव संपन्न, संगठन विस्तार की दिशा में अहम निर्णय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जगदलपुर। पत्रकार कल्याण संगठन बस्तर संभाग की बस्तर जिला इकाई का चुनाव आज शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव में संगठन के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शत-प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो संगठन की एकजुटता और लोकतांत्रिक परंपरा को दर्शाता है।

मतदान एवं मतगणना के बाद घोषित परिणामों में अध्यक्ष पद के लिए शेख अशफ़ाक तथा सचिव पद के लिए रवीश शर्मा को सदस्य मतदाताओं ने बहुमत से निर्वाचित किया। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में मतदान अधिकारी के रूप में वरिष्ठ पत्रकार विमलेंदु शेखर झा एवं बी. महेश राव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसकी सभी ने सराहना की।

इसी क्रम में संगठन के विस्तार और मजबूती को ध्यान में रखते हुए संभागीय पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए संगठन के सक्रिय सदस्य दीपक वैष्णव को कोंडागांव जिला का कार्यकारी अध्यक्ष सर्वसम्मति से नियुक्त किया।

साथ ही, संगठन की डिजिटल एवं जनसंपर्क गतिविधियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सक्रिय सदस्य वेदांत झा को सोशल मीडिया और मीडिया प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई।

नव-निर्वाचित एवं नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के सदस्यों और वरिष्ठ पत्रकारों ने बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नया नेतृत्व और नई जिम्मेदारियां संगठन को बस्तर संभाग सहित कोंडागांव जिले में भी और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं प्रभावी बनाएंगी।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें