Search
Close this search box.

रेस्टोरेंट में नकली यूरिया निर्माण का भंडाफोड़.. 3 हजार लीटर नकली यूरिया बरामद, आरोपी ‘आदतन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजनांदगांव। जिले के चिचोला के पाटेकोहरा में एक रेस्टोरेंट मेंनकली यूरिया बनाने की फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड किया है। दिलचस्प बात यह है कि बेधडक़ ‘तरीके से आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ पुलिस चौकी से कुछ दूर अपने रेस्टोरेंट में नकली यूरिया तैयार कर रहा था। इसकी भनक पुलिस को भी नहीं थी।

बताया जा रहा है कि नकली यूरिया बेचने और निर्माण करने की जानकारी एक कंपनी के कर्मियों ने पुलिस से जानकारी साझा की। इसके बाद रेस्टोरेंट में दबिश देकर पुलिस ने नकली यूरिया भारी मात्रा में जब्त किया है। रेस्टोरेंट का मालिक जुम्मन खान फरार हो गया है। आरोपी निगरानीशुदा बदमाश है। उस पर पहले भी पुलिस ने अवैध शराब, कबाड़ व अन्य आपराधिक मामलों में कार्रवाई की है। डोंगरगढ़ एसडीओपी आशीष कुंजाम ने नकली यूरिया बरामद होने की छत्तीसगढ़” से पुष्टिकी है।

मिली जानकारी के मुताबिक पाटेकोहरा में आरोपी जुम्मन खान द्वारा नामी कंपनियों का लेबल लगाकर नकली यूरिया तैयार कर रहा था। टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड और महिन्द्रा जैसे प्रतिष्ठित कंपनियों के फर्जी लेबल लगाकर आरोपी धड़ल्ले से नकली यूरिया की खपत कर रहा था। इसके बाद ‘कुछ वाहन मालिकों को नकली यूरिया से ट्रकों को नुकसान हुआ। ट्रक मालिकों ने कंपनी से संपर्क किया, तब यह जानकारी सामने आई कि उक्त यूरिया पूरी तरह से नकली है।

कंपनी के मैनेजर और कर्मचारियों ने अपने स्तरपर पतासाजी करते पाया कि पाटेकोहरा बेरियर के समीप होटल व ढाबों में नकली यूरिया को बेचा जा रहा है। इसकी जानकारी पुलिस तक दी गई। इसके बाद कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने 147 बाल्टी जिसमें 3 हजार लीटर नकली यूरिया को जब्त किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी फरार हो गया है। सत्रों का कहना है कि उक्त व्यापार में छरिया क्षेत्र के एक भाजपा नेता की मिलीभगत भी सामने आई है। इस मामले को राजनीतिक रूप से दबाने का प्रयास भी किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें